Skip to product information
Deewan-E-Galib

Deewan-E-Galib

Sale price  Rs. 359.00 Regular price  Rs. 459.00

ग़ालिब की महानता केवल इसमें नहीं है कि उसने अपने युग की आन्तरिक व्याकुलता को समेट लिया बल्कि इसमें कि उसने नई व्याकुलता पैदा की। उसकी शा' अिरौ अपने युग के बन्चलों को तोड़ देती है और भूत और भविष्य के विस्तार में फैल जाती है। ग़ालिब अपने हर अनुभव को जो एक अत्यन्त मृदुल सौन्दर्यबोध रखनेवाले मस्तिष्क की प्रक्रिया थी, मानवी मनोविज्ञान की आग में तपाकर पिघलाया है, व्यापक नियम की कसौटियों पर कसा है और फिर काव्य के रूप में ढाला है। तब उसके यहाँ एक विश्व कवि का स्वर पैदा हुआ है और वह जीवन के हर क्षण का कवि बन गया है।

 

अली सरदार जाफ़री