Skip to content
Since 1966NEW AND PRE OWNED BOOKSShipping across India
Bag · 0

Dastavej Manto (Vol. 1 and 5)

by Saadat Hasan Manto

Pre-owned · Grade BPaperback / Volume-2Author: Saadat Hasan MantoBinding: PaperbackCondition: Grade B
Rs. 700● In stock

Pickup at the store or shipping across India

Ask a book lover about this copy
समय के साथ कितनी ही हकीकतें फरेब बन जाती हैं और कितने ही ख्वाब सच्चाई में ढल जाते हैं-समय न तो अंधेरों की निरंतरता है, न इतिहास और सभ्यता के किसी अनदेखे रस्ते पर एक अंधी दौड़ ! इन सबके विपरीत समय एक तलाश है, बोध है, विजन है और एक कर्मभूमि ! समय की कोई सीमा अगर कायम की जा सकती है, और अगर उसे एक नाम दिया जा सकता है तो वह नाम ‘आदमी’ है ! आदमी की बुनियादी समस्या पाषाण युग से मंटो और मंटो के पात्रों तक, एक ही रही है : कोई रौशनी, कोई रौशनी.. रौशनी के लिए, नई रौशनी की खातिर, नित-नई रौशनी की तलाश में आदमी ने सदियों का सफ़र तै किया और आज भी सफ़र में है ! इसी निरंतर और अधूरे सफ़र का एक पड़ाव मंटो है ! मंटो की तलाश और खोज के हवाले से इस कोशिश का मुनासिब और सटीक नाम ‘दस्तावेज’ के अलावा सोचा भी नहीं जा सकता !
#Read & Return Visiting our Jodhpur store? Take a book on Read & Return and get up to 80% of the MRP back when you bring it back. In-store only — not available online.