{"product_id":"मेरी-ज़मीन-मेरा-सफ़र-by-विनोद-कुमार-त्रिपाठी-बशर","title":"मेरी ज़मीन मेरा सफ़र by विनोद कुमार त्रिपाठी 'बशर' (GRADE-B)","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eविनोद कुमार त्रिपाठी पेशेवर अदीब नहीं हैं, अदब और शायरी उनके भीतर की वह बेचैनी है जो उनके व्यस्त और व्यावसायिक तौर पर सफल जीवन में रोज बूँद-बूँद इकटूठा होती रहती है और फिर जैसे ही वे अपने नज़दीक बैठते हैं तो गजलों और नज्मों को शक्ल में फूट पड़ती है । यही वे लम्हे होते हैं जब वे कहते हैं, ‘ जलाकर आग दिल में, खुद को इक तूफान मैं कर दूँ । ‘लेकिन तूफान होने की यह कामना उनके व्यक्ति तक सीमित नहीं है, इसमें वह पूरा समाज और परिवेश शामिल है जो उनके साथ हमारे भी इर्द-गिर्द हमेशा रहता है और जिसकी अजीबोगरीब फितरत से हम सब वाकिफ़ हैं । हम भी उसके बीच वही तकलीफ़ महसूस करते हैं जो उन्हें होती है लेकिन बहैसियत एक हस्सास शायर वे उसे कह भी लेते हैं और बहुत खूबसूरती से कहते हैं । इस किताब में शामिल उनकी ग़ज़लें और नज्में गवाह हैं कि मौजूदा दौर की जेहनी और जिस्मानी दिक्कतों को उन्होंने बहुत नज़दीक और ईमानदारी से महसूस किया है । एक मिसरा है, \"मैंने कल अपने उसूलों को नसीहत बेची’ । रूह तक फैली हुई ये दुकानदारी आज हम सब का सच हो चुकी है । ऐसा कुछ अपने पास हमने नहीं रखा\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"NEW BOOK WORLD","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49626396229872,"sku":null,"price":296.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0730\/0402\/4048\/files\/21375803485101.jpg?v=1777453668","url":"https:\/\/newbookworld.com\/products\/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%bc%e0%a4%b0-by-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b6%e0%a4%b0","provider":"NEW BOOK WORLD","version":"1.0","type":"link"}